फ़ौज मै जाकै भूल ना जाइए | मेहर सिंह की रागणी | Ragni by Mehar Singh
भारत की सारी प्रांतीय भाषाओं का दर्जा समान है। - रविशंकर शुक्ल।

Find Us On:

Hindi English
फ़ौज मै जाकै भूल ना जाइए (साहित्य) 
Click To download this content  
Author:मेहर सिंह

फ़ौज मै जाकै भूल ना जाइए तू अपनी प्रेमकौर नै ।

डर डर कै मर ज्यांगी पिया मै देख कै घटा घोर नै ॥

अरै फ़ौज मै जाकै भूल ना जाइए अपनी प्रेमकौर नै ।

डर डर कै मर ज्यांगी पिया मै देख कै घटा घोर नै ॥


हाँ तेरे बिना पिया इस घर मै दिखे घोर अँधेरा ।

गाम बरोड़े मै तेरे बिन दिखे उज्जड डेरा ।

चंदा बिना चकोरी सुनी सबने हो सै बेरा ।

रही थान पै कूद बछेरी कित्त जा सै छोड़ बछेरा ।


और फीका पड़ गया चेहरा मेरा

फीका पड़ गया चेहरा मेरा कित्त लुट्टे मेरे त्योंर नै ।

डर डर कै मर ज्यांगी पिया मै देख कै घटा घोर नै ॥1॥


अर फ़ौज मै जाकै भूल ना जाइए तू अपनी प्रेमकौर नै ।

डर डर कै मर ज्यांगी पिया मै देख कै घटा घोर नै ॥


हाँ शाम सावेरी मन्ने एकली नै खेता मै जाणा हो ।

बदमास्याँ की टोली घुमै मुश्किल गात बचाणा हो ।

तेरी खातर रहूंगी जीवती जब तक पाणी दाणा हो ।

नहीं मौत का कोई भरोसा कद हो ज्या माल बिराणा हो ।


हाँ बिना मोरनी कौन नचावै

बिना मोरनी कौन नचावै रंग रंगीले मोर नै ।

अरै डर डर कै मर ज्यांगी पिया मै देख कै घटा घोर नै ॥2॥

अर फ़ौज मै जाकै भूल ना जाइए तू अपनी प्रेमकौर नै ।

डर डर कै मर ज्यांगी पिया मै देख कै घटा घोर नै ॥


हाँ पतला गात बैद ज्यू लरजे पाड़ी खिली जोर की ।

होठ गुलाबी चमकै श जणू बिजली पुरे पोर की ।

काली गौ मै तेरी सु देखू सु बाँट खोर की ।

पतले पतले होठ मेरे जैसे बिजली पूरे पोर की ।


हाँ कठपुतली की तरियां नाचूँ

कठपुतली की तरियां नाचूँ जद तू हलावे डोर नै ।

डर डर कै मर ज्यांगी पिया मै देख कै घटा घोर नै ॥3॥


अर फ़ौज मै जाकै भूल ना जाइए तू अपनी प्रेमकौर नै ।

डर डर कै मर ज्यांगी पिया मै देख कै घटा घोर नै ॥


हाँ दरजी के तै सीमा दिए मेरा लेडी मिन्टन सूट पिया ।

पायाँ के मा मन्ने पराह ऊँची एड्डी के बूट पिया ।

छम छम कर कै चालूँगी जणू फौजी जा रंग रूट पिया ।

तेरे बिना क्यूकर जीउ कैसे भरू सब्र की घूँट पिया ।


हाँ मेहर सिंह तो भूल ना जाइए

मेहर सिंह तो भूल ना जाइए अपनी चित्त चोर नै ।

डर डर कै मर ज्यांगी पिया मै देख कै घटा घोर नै ॥4॥


फ़ौज मै जाकै भूल ना जाइए अपणी प्रेमकौर नै ।

डर डर कै मर ज्यांगी पिया मै देख कै घटा घोर नै ॥

Back
 
Post Comment
 
Name:
Email:
Content:
Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.
 
 

Subscription

Contact Us


Name
Email
Comments