Haryanvi Poets, Writers | हरियाणवी साहित्यकार - हरियाणवी लेखक, हरियाणवी कवि
प्रत्येक नगर प्रत्येक मोहल्ले में और प्रत्येक गाँव में एक पुस्तकालय होने की आवश्यकता है। - (राजा) कीर्त्यानंद सिंह।

Find Us On:

Hindi English
Literature Collection
पं लखमीचंद | Pt Lakhami Chand
पंडित लख्मीचंद का जन्म गांव जांटी कलां (सोनीपत) के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। परिवार का निर्वाह बड़ी कठिनाई से होता था इसलिए बालक लखमी को पाठशाला भेजने का प्रश्न ही नही उठता। लखमी को घर के पशु .......
 
पं मांगे राम
हरियाणा के जनकवि और सांगी पंडित मांगेराम उच्च कोटि के सांगी, गायक व रचनाकार रहे हैं! हरियाणा के लोक साहित्य में इनका नाम बहुत महत्ता रखता है। हरियाणा विशेषत: देहात में इनका नाम बड़े आदर से लिया जाता है। आइए, पंडित .......
 
मेहर सिंह
मेहर सिंह एक फौजी कवि थे। मेहर सिंह का जन्म सोनीपत (हरियाणा) के एक गांव में हुआ था। मेहर सिंह की रचनाएं हरियाणा के देहाती इलाको में बहुत लोकप्रिय हैं। मेहर सिंह 1944 के युद्द में अपनी जान न्योछावर कर दी।   .......
 
जैमिनी हरियाणवी | Jaimini Hariyanavi
जैमिनी हरियाणवी का 5 सितम्बर, 1931 को जन्माष्टमी के दिन हरियाणा के बादली गाँव (जिला झज्जर) में हुआ। इसी शुभ तिथि को देशवासी ‘शिक्षक दिवस' के रूप में मनाते हैं। जैमिनी हरियाणवी का वास्तविक नाम देवकी नन्दन जैमिनी है। आपने .......
 
कवि नरसिंह
कवि नरसिंह .......
 
कंवल हरियाणवी | Kanwal Haryanvi
'कंवल हरियाणवी' हरियाणवी ग़ज़लों के एक हस्ताक्षर माने जाते हैं। कंवल 'हरियाणवी' का वास्तविक नाम पं. श्रीकृष्ण व्यास है। आपका जन्म 9 मई, 1927 को गांव पाई (जिला कैथल) में पं. केवलराम के घर में हुआ था। आपने मैट्रिक तक शिक्षा .......
 
श्रीकृष्ण गोतान मंजर | Shrikrishna Gotan Manjar
श्रीकृष्ण गोतान मंजर (Shrikrishna Gotan Manjar) का जन्म 16 अप्रैल 1943 को भिवानी में हुआ। आपने हिंदी में प्रभाकर, एम.ए. तक की शिक्षा ली व उर्दू डिप्लोमा (जामिया मिलिया इस्लामिया देहली) किया। दूरसंचार विभाग में सीनियर टैलीग्राफ मास्टर के पद पर .......
 
श्याम सखा श्याम | Shyam Sakha Shyam
आपका जन्म 1 अप्रैल 1948 हुआ। आप रोहतक के गांव सांघी से संबंध रखते हैं। आप एम.बी.बी.एस, एफ़.सी.जी.पी. हैं और एक सफल चिकित्सक हैं। आपने 1970 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, रोहतक से एम.बी.बी.एस और तदोपरांत एफ़.सी.जी.पी. की फेलोशिप ली। आपकी बाल्यकाल से .......
 
जगबीर राठी
डॉ जगबीर राठी (Dr. Jagbir Rathee) हरियाणा की बहुमुखी प्रतिभा हैं. आप लेखक, गायक, कवि, अभिनेता व बहुत अच्छे मंच कलाकार हैं. आपका जन्म १ मई को हुआ था व आप जींद से संबंध रखते हैं. पिछले .......
 
सत्यवीर नाहडिय़ा
सत्यवीर नाहडिय़ा सरकारी स्कूल में रसायन शास्त्र के प्रवक्ता हैं। हरियाणा में आपकी पहचान एक युवा साहित्यकार, लेखक, हरियाणवी साहित्य के ज्ञाता के रुप में प्रतिष्ठित हो चुकी है। आपने हरियाणवी फिल्मों में संवाद-लेखक/गीतकार के तौर पर पहचान बना चुके हैं। .......
 
सतपाल स्नेही | Satpal Snehi
हरियाणवी कवि व ग़ज़लकार सतपाल ‘स्नेही’ का जन्म 15 अप्रैल 1954 को सोनीपत के गाँव ताजपुर में हुआ। आप सेवानिवृत्त हैं और आपका स्थायी निवास बहादुरगढ़ में है।  कोई पथ भूली किरण आपका ग़ज़ल-गीत संग्रह है।  .......
 
नरेन्द्र गुलिया | Narendra Gulia
नरेन्द्र गुलिया का जन्म 29 मई 1973 को हुआ। आप दरियापुर (बादली) गांव से संबंध रखते हैं। हरियाणवी में लिखते व गाते हैं। आप क्रिकेट कोच हैं। आपकी एल्बम रौला (Roula) 2007, काफी प्रसिद्ध हुई है। आपके लिखे गीत, 'जाटां .......
 
चन्दरलाल
  चन्दरलाल .......
 
आशा खत्री 'लता' | Asha Khatri 'Lata'
जन्म: 26 नवंबर, 1963 शिक्षा: एम.ए., बी.एड.रचनाएं: ‘दर्द के दस्तावेज' कथा संग्रह प्रकाशित। सपनों के शिखर, सपनों के मोरपंख, नयी सदी के हस्ताक्षर संकलनों में कविताएं प्रकाशित। विगत 10 वर्षों से लगातार दैनिक ट्रिब्यून, दैनिक हरिभूमि समाचार पत्रों एवं अन्यअनेक पत्रिकाओं .......
 
रिसाल जांगड़ा
रिसाल जांगड़ा का जन्म 8 जुलाई 1955 को कैथल जिले के गाँव 'बाहमनी वाला' में हुआ। आपने स्नातक की है। आप दूरसंचार विभाग में कार्यरत रहे हैं।  आप हरियाणवी ग़ज़ल लेखन के सशक्त हस्ताक्षर हैं। ग़ज़ल के अतिरिक्त आपने हरियाणवी में .......
 
विनोद मैहरा बेचैन
वी एम बेचैन का वास्तविक नाम विनोद मैहरा है। आपका जन्म 7 अगस्त 1976 को भिवानी में हुआ। आप हरियाणवी कवि व लेखक होने के अतिरिक्त मंच कलाकार व हरियाणवी अभिनायक भी हैं। आप कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नात्तकोत्तर हैं। .......
 
संदीप कंवल भुरटाना
संदीप कंवल भुरटाना का जन्म 7 जुलाई 1987 को हरियाणा में हुआ। आप बवानी खेड़ा (भिवानी) के निवासी हैं। आपने चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा से मॉस कम्युनिकेशंस में मास्टर्स करने के बाद, बी.एड किया। हरिभूमि दैनिक में 45 दिन का प्रशिक्षण .......
 
मंदीप कंवल भुरटाना
मंदीप कंवल भुरटाना .......
 
नरेश कुमार शर्मा
नरेश कुमार शर्मा .......
 
विरेन सांवङिया
विरेन सांवङिया भिवानी से संबंध रखते हैं व हरियाणवी में लेखन करते हैं।   .......
 
जितेंद्र दहिया
जितेंद्र दहिया हलालपुर, सोनीपत से संबंध रखते हैं। हरियाणवी में रचनाएं लिखते हैं। .......
 
विपिन चौधरी
विपिन चौधरी की पढ़ाई-लिखाई हिसार,हरियाणा में हुई। आप कविता का युवा स्वर हैं और इन दिनों अपने अनुवाद कार्यों से भी चर्चा में हैं। देशभर की तमाम चर्चित पत्रिकाओं के साथ ही साहित्यिक वेब पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुकी हैं। संपर्क .......
 
author रोहित कुमार 'हैप्पी' | Rohit Kumar 'Happy'
रोहित कुमार 'हैप्पी' न्यूज़ीलैंड में न्यू मीडिया के माध्यम से हरियाणवी भाषा, लेखन व साहित्य के प्रचार-प्रसार हेतु प्रयासरत हैं। रोहित मैस्सी यूनिवर्सिटी, न्यूज़ीलैंड से पत्रकारिता में प्रशिक्षित हैं व इसके अतिरिक्त उन्होंने न्यूज़ीलैंड में इंवेस्टिगेटिव सर्विसिस, .......
 
म्हारा हरियाणा संकलन
इस पृष्ठ के अंतर्गत हरियाणा के इतिहास, हरियाणा के नगरों व हरियाणवी भाषा की सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। । यदि आप हरियाणा से जुड़े हुए हैं और आपके पास सामग्री है तो कृपया उपलब्ध करवाएं। .......
 

Subscription

Contact Us


Name
Email
Comments